Home > Crime > आजाद नगर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर धोखाधड़ी करने के आरोपी के घर लगाया इश्तेहार, कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

आजाद नगर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर धोखाधड़ी करने के आरोपी के घर लगाया इश्तेहार, कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर पुलिस ने सोमवार को धोखाधड़ी करने के केस के आरोपी के घर सोमवार को इश्तहार चिपकाया। यह इश्तेहार गोलमुरी थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती के रहने वाले आरोपी रागिब खान के घर पर चिपकाया गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने बताया की केस के प्राथमिकी आरोपी रागिब खान ने सरकारी जमीन रुखसाना परवीन को जालसाजी और धोखाधड़ी कर बेच दी थी। रुखसाना परवीन आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर की रहने वाली हैं। इसके बाद रुखसाना परवीन ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। यह केस 9 जुलाई साल 2020 को दर्ज हुआ था।
इसे भी पढ़ें- एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण में बेड पर भिनक रही थीं मक्खियां, सफाई सुपरवाइजर पर भड़के एसडीओ

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply