Home > Business > टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, पालघर में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, पालघर में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुर्घटना पालघर में हुई। सड़क दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। साइरस मिस्त्री टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। पालघर एसपी ने बताया कि घटना तब हुई जब उनकी मर्सिडीज कार अहमदाबाद से मुंबई लौट रही थी। कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस घटना से देश के उद्योग जगत में शोक की लहर है। साइरस मिस्त्री साल 2012 में टाटा समूह के चेयरमैन बने थे। वह इस पद पर 4 साल तक रहे थे। रतन टाटा से विवाद के बाद साल 2016 में उन्हें टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply