Home > India > भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा महा मुकाबला, शाम 7:00 बजे दोनों टीमों के बीच होगा टास

भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा महा मुकाबला, शाम 7:00 बजे दोनों टीमों के बीच होगा टास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज महामुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इससे पहले 8 दिन पहले दोनों टीमों के बीच इसी टूर्नामेंट में मैच हो चुका है। इसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था। सुपर 4 राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहला मैच होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ग्रुप राउंड में दो मैच जीत चुकी है। वहीं पाकिस्तान की टीम बाबर आजम के नेतृत्व में एक मैच जीत चुकी है। पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में हांगकांग को हराया था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस क्रिकेट मैच में भारतीय समय के अनुसार शाम 7:00 बजे टास होगा और 7:30 बजे मैच शुरू हो जाएगा। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर मोबाइल फोन और लैपटॉप पर यह क्रिकेट मैच लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स 20 का लाइव प्रसारण करेगा। मैच यहां भी देख सकते हैं।
भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक/ ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश कुमार, आर अश्विन, यूज़वेंद्र चहल, रवि बिश्नोई. अर्शदीप सिंह.
पाकिस्तान की टीम बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, विकेटकीपर फखर ज़मान, इफ्तिखार अहमद, खुश्दिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद हसनैन।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply