Home > India > बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज से करेंगी भारत का दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होगी वार्ता

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज से करेंगी भारत का दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होगी वार्ता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार से भारत का दौरा शुरू कर रही हैं। सोमवार से शुरू होने वाला यह दौरा चार दिवसीय है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात होगी और दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, ऊर्जा खाद्य, सुरक्षा आदि पर भी वार्ता का फोकस रहेगा। शेख हसीना अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगी। शेख हसीना के अजमेर जाने की भी संभावना है। गौरतलब है कि बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्ते प्रगाढ़ हैं। बांग्लादेश की आजादी में भारत की अहम भूमिका रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ढाका का दौरा किया था और तब राजनैतिक व आर्थिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच कई करार हुए थे। ‌अभी भारत और बांग्लादेश के बीच कुछ मुद्दों पर जिच भी है। 54 नदियां दोनों देशों से होकर बहती हैं। इसमें गंगा, तीस्ता, गोमती, आदि शामिल हैं। जल प्रबंधन और जल संसाधन को साझा करने के लिए दोनों देशों के बीच विवाद बना हुआ है। इस मुद्दे पर भी वार्ता होगी और इन मुद्दों को हल करने का प्रयास होगा।

You may also like
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले

Leave a Reply