Home > Health > एमजीएम अस्पताल के गेट पर लगाई जा रही इलेक्ट्रॉनिक बैरिकेडिंग, जिला प्रशासन लगातार अस्पताल में कर रहा सुधार

एमजीएम अस्पताल के गेट पर लगाई जा रही इलेक्ट्रॉनिक बैरिकेडिंग, जिला प्रशासन लगातार अस्पताल में कर रहा सुधार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल को सुधारने में जिला प्रशासन लगा हुआ है। एडीएम नंदकुमार लाल के प्रयास से एमजीएम अस्पताल में काफी सुधार हो चुका है। अब एडीएम यहां अस्पताल के मुख्य गेट पर इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लगाने की पहल की है। शनिवार को एमजीएम अस्पताल के मुख्य गेट पर इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढें – एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को बहुराष्ट्रीय कंपनी ने नौकरी से निकाला

इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लग जाने से गेट पर ड्यूटी करने वाले होमगार्डों को सहूलियत हो जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक बैरियर के पास जिस होमगार्ड की ड्यूटी लगेगी तो आने वाले के बारे में जानकारी लेगा और उसके बाद वहीं से बटन दबाकर बैरियर उठा देगा। अभी होमगार्डों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गेट पर चार-पांच होमगार्ड खड़े रहते हैं। वाहन लेकर आने वाले से पूछते हैं और इसके बाद जाने देते हैं। कभी-कभी कोई व्यक्ति बिना होमगार्ड को जवाब दिए ही अपनी बाइक या कार लेकर अंदर घुस जाता है। इसी को ठीक करने के लिए यह इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लगाया जा रहा है। एमजीएम अस्पताल में ज्यादा भीड़ ना हो और लोग अपने वाहन बाहर खड़ी करें। इसके लिए यहां पहल की जा रही है। अब एमजीएम अस्पताल में वाहन लेकर यहां के स्टाफ, मरीज लेकर आए एंबुलेंस व वाहन और पुलिसकर्मी ही जा सकेंगे। डएमजीएम अस्पताल के बाहर सड़क किनारे पार्किंग बनाई गई है। पहले सारे लोग अपने वाहन और बाइक लेकर अस्पताल में घुस जाते थे। अस्पताल में यहां वहां वाहन पार्क कर देते थे। इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती थी।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply