Home > Entertainment > टाटा जू का मरीन ड्राइव गेट प्लाजा का एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया उद्घाटन, 26 जनवरी से जनता के लिए खुलेगा

टाटा जू का मरीन ड्राइव गेट प्लाजा का एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया उद्घाटन, 26 जनवरी से जनता के लिए खुलेगा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील के टाटा जू का मरीन ड्राइव वाला गेट शनिवार को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने उद्घाटन किया इस ग्रेट प्लाजा के उद्घाटन के मौके टाटा स्टील के अधिकारियों के अलावा टाटा जू के अधिकारी भी मौजूद थे। स्टील के एमडीटीवी नरेंद्र ने बताया कि जू का यह नया गेट काफी खूबसूरत बनाया गया है। यहां छात्रों के लिए एक नालेज सेंटर बनाया जाएगा। ये गेट जनता के लिए 26 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसके बाद आम लोग मरीन ड्राइव के इस आधुनिक गेट से अंदर प्रवेश कर जू का नजारा देख सकेंगे। टाटा स्टील के बीपी चाणक्य चौधरी ने बताया कि टाटा जू को देखने के लिए गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है। इन गाड़ियों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। ऑनलाइन बुकिंग का काम 26 जनवरी से पहले ही शुरू कर दिया जाएगा।

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन

टाटा जू को उन्नत करने का प्लान 2020 में बनाया गया था। इसके बाद इस पर काम शुरू किया गया था। घड़ियाल और मगर का एनक्लोजर बनेगा। घड़ियाल और मगर का यह एंक्लोजर झारखंड का सर्वोत्तम होगा।
सांप के लिए भी जू में एक एनक्लोजर बनाया गया है। टाटा जू में जानवरों के लिए एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भी बनाया जा रहा है। यहां जानवरों के इलाज के लिए आधुनिक मशीनें रहेंगी। अल्ट्रासाउंड समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। ताकि जानवरों के बीमार होने पर यहीं उनका अच्छा इलाज हो सके। जानवरों के लिए एक माडल किचन भी तैयार हो रहा है। इसमें जानवरों के लिए खाना बनाया जाएगा। दो साल में ये सारा प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। सभी एनक्लोजर के साथ कीपर का ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है इसमें कीपर की ट्रेनिंग होगी।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply