Home > Crime > एग्रिको में सिदगोड़ा के युवक की सड़क हादसे में मौत के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर परिजन पहुंचे थाना

एग्रिको में सिदगोड़ा के युवक की सड़क हादसे में मौत के मामले में मुआवजे की मांग को लेकर परिजन पहुंचे थाना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गुरुवार को सिदगोड़ा थानातर्गत एग्रिको चौक में ट्रक की टक्कर से सिदगोड़ा के गणेश मैदान के रहने वाले सचदेव सेनापति की मृत्यु हो गई थी। घटना के 24 घंटे बाद भी ट्रक मालिक ने मुआवजे की रकम नहीं दी है। इससे नाराज परिजनों ने शुक्रवार को सिदगोड़ा थाना का घेराव किया।

यह भी पढें – सिदगोड़ा के एग्रिको गोल चक्कर के पास ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, हो गई मौत

मृतक सचदेव सेनापति की पत्नी पूर्णिमा सेनापति ने थाना प्रभारी और ट्रक मालिक के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी किसी प्रकार के मुआवजे की पहल नहीं की गई है। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनके पालन पोषण के लिए उचित मुआवजा की राशि उन्हें मिलनी चाहिए। यही उनकी मांग है। वह कई घंटे से थाना में मौजूद हैं। लेकिन थाना प्रभारी और ट्रक मालिक या उसके प्रतिनिधि समझौते की बात करने नहीं आए हैं। पत्नी ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलता है। तब तक, अपने पति के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply