Home > Education > रांची में जैक बोर्ड के अध्यक्ष से मिला झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ का प्रतिनिधिमंडल, नवीं व 11 वीं में छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने की मांग

रांची में जैक बोर्ड के अध्यक्ष से मिला झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ का प्रतिनिधिमंडल, नवीं व 11 वीं में छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जैक बोर्ड ने इस साल कक्षा आठ का रिजल्ट आने से पहले ही कक्षा नौ में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त कर दी थी। इससे हजारों छात्र कक्षा 9 में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। इसी तरह, कक्षा 11 में भी छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके थे। ऐसे छात्रों का 2 साल बर्बाद हो जाएगा। यह छात्र 8 महीने से परेशान हैं। जैक बोर्ड के कार्यालय रांची पहुंचकर झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर हुसैन संघ के कोल्हान अध्यक्ष डॉक्टर अफरोज शकील और शाहिद अख्तर मोहम्मद हफीज आदि ने बुधवार को जैक बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि कक्षा नौ और कक्षा 11 में छात्रों का फिर से रजिस्ट्रेशन कराया जाए और इनकी विशेष परीक्षा ली जाए। ताकि इनका भविष्य बर्बाद ना हो।
इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खकड़ीपाड़ा एसडी स्कूल के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, टाटा मोटर्स हास्पिटल में भर्ती

You may also like
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply