Home > Crime > गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खकड़ीपाड़ा एसडी स्कूल के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, टाटा मोटर्स हास्पिटल में भर्ती

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खकड़ीपाड़ा एसडी स्कूल के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, टाटा मोटर्स हास्पिटल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खकड़ीपाड़ा में एसडी स्कूल के पास बुधवार को बदमाशों ने 28 साल के युवक अश्विनी कुमार को गोली मार दी है। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन घायल अश्विनी को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। अश्वनी कुमार छोटा गोविंदपुर के शेष नगर के रहने वाले अवधेश लाल वर्मा का बेटा है। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से जा रहा था कि अचानक बदमाशों ने उसे खकड़ीपाड़ा में रोक लिया और फायरिंग कर दी। बताते हैं कि बदमाशों से उसका पुराना विवाद है। उसने जब बदमाशों को देखा तो भागने लगा। तभी फायरिंग हुई और गोली उसके कंधे में लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बताते हैं कि जिसने फायरिंग की है, उसका नाम दीपक झा है।

इसे भी पढ़ें – साइट का विजिट कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें इंजीनियर, साकची में डीडीसी ने दिए निर्देश

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी