Home > Jamshedpur > सीएम हेमन्त सोरेन ने “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में 2320.72 करोड़ रुपए की 230 योजनाओं का किया उद्घाटन -शिलान्यास

सीएम हेमन्त सोरेन ने “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में 2320.72 करोड़ रुपए की 230 योजनाओं का किया उद्घाटन -शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 1 लाख 63 हज़ार 375 लाभुकों के बीच 245.27 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल में 500 बेड के नए अस्पताल भवन की रखी आधारशिला
मानगो पुल-सह-फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, जमशेदपुर – सरायकेला- खरसावां को जोड़ते हुए बाईपास निर्माण की भी घोषणा
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए गांवों में बुजुर्गों की पुरानी और पारंपरिक व्यवस्था को फिर से विकसित करना है। जहां हर घर में पशुधन उपलब्ध होता था। पशुपालन से घर में ही दूध, दही, मुर्गा, मीट अंडा प्राप्त हो जाएगा। इससे खासकर महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर कर सकेंगे। वह सोमवार को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कर्यक्रम में विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाए गए, जहां पदाधिकारियों द्वारा लोगों को जनकल्याकारी योजनओं से लाभान्वित कराया गया।

मंच पर जाते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
जमशेदपुर को मिलेगा नया बाईपास
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जमशेदपुर की जनता के लिए नए बाईपास का निर्माण करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही अधिकारियों के साथ मिलकर जमशेदपुर से सरायकेला- खरसावां को जोड़ते हुए एक बाईपास की बड़ी परियोजना तैयार करने का काम किया जाएगा।

योजनाओं का लाभ लेकर बने सशक्त और स्वावलंबी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है, जिससे वे इतने सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी हो जाएंगे कि सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदानित राशन लेने की आवश्यकता भी उम्मीद नहीं लेनी पड़ेगी ।

बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए सरकार योजनाएं तैयार कर रहीं है। आगामी 15 नवम्बर (झारखंड स्थापना दिवस) के दिन माननीया राष्ट्रपति इन योजनाओं का शुभारंभ करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की बच्चियों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है, जिसके तहत उनके 18 वर्ष पूरे होने पर 40 हजार रुपये एवं उनके उच्चतर शिक्षा के लिए सरकार सहायता करेगी।
नए अस्पताल भवन के निर्माण पर लगभग 4 अरब रुपए होंगे खर्च
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) परिसर में 500 बेड की क्षमता वाले नए अस्पताल भवन की आधारशिला रखी। इसके निर्माण पर 4 अरब 18 करोड़ 34 लाख 91 हज़ार रुपए खर्च होंगे। इसके चालू होने से इस इलाके के मरीजों को बेहतर इलाज और जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 474.78 करोड़ रुपये की लागत से मानगो पुल-सह-फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसकी लंम्बाई 4.02 किलोमीटर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा कुल 2320.72077 करोड़ रुपये की लागत से 230 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। जिसमें कुल 282.451 करोड़ रुपये की लागत से कुल 158 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं कुल 38.269 करोड़ रुपये की लागत के कुल 72 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं कुल 1,63,375 लाभुकों के बीच कुल 245.2773 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया।
आवेदन सृजित करने एवं निष्पादन दोनों में राज्य में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रथम स्थान पर
उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के सफल संचालन की जनकारी देते हुए कहा कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में अब तक 147 पंचायतों एवं नगर निकाय के 35 स्थलों में शिविरों का आयोजन किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला, इस कार्यक्रम के अन्तर्गत, कुल आवेदन सृजित करने की संख्या एवं निष्पादन दोनों में राज्य में प्रथम स्थान पर है। अबतक कुल तीन लाख 76 हजार 532 (3,76,532) से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है एवं दो लाख सत्ततर हजार तीन सौ बारह ( 2,77,312 ) से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। इस प्रकार चौहत्तर (74) प्रतिशत से अधिक आवेदन निष्पादित किये जा चुके है।
96% छात्राओं को मिला सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ
सावित्रिबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को जिले में एक अभियान के रूप में संचालित किया गया है ।विद्यालयों, महाविद्यालयों में कुल नामांकित योग्य लाभुक छात्राओं में से 96 प्रतिशत को Saturate किया जा चुका है। अबतक बत्तीस हजार तीन सौ तीरानबे (32,393 ) से अधिक आवेदन सृजित किये जा चुके है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अन्तर्गत 414 लाभुकों के बीच अभियान अवधी में कुल एक करोड़ सत्तर लाख (1.70 करोड़) की राशि का वितरण किया जा चुका है, जिसमें ट्रैक्टर क्रय, ग्रामीण एल०पी०जी० गैस एजेन्सी, सुकर पालन, सैलून, टेन्ट एवं कैटरींग तथा होटल व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु राशि उपलब्ध करायी गयी है। सर्वजन पेंशन योजना से जिले के वृद्ध, दिव्यांग, विधवा एवं अन्य योग्य लगभग 6500 लाभुकों के लिए सिर्फ अभियान अवधी में पेंशन की स्वीकृती दी गई है।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंत्री संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास विभाग, श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री, आदिवासी कल्याण श्री चंपई सोरेन, मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग श्री बन्ना गुप्ता, विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन, विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, विधायक बहरागोड़ा श्री समीर कुमार मोहंती, विधायक पोटका श्री संजीब सरदार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री मोहन कर्मकार, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सचिव श्री हिमानी पांडे, सचिव श्री सुनील कुमार, आयुक्त, कोल्हान श्री मनोज कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक कोल्हान प्रमंडल श्री अजय लिंडा, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च

Leave a Reply