Home > Jamshedpur > गोलमुरी में 7वां चैलेंजर्स ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने किया शुभारंभ

गोलमुरी में 7वां चैलेंजर्स ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने किया शुभारंभ

Golmuri Football Tournament

Jamshedpur : गोलमुरी मस्जिद के पास स्थित यूबीसी ग्राउंड में रविवार रात 9 बजे UFC फैमिली की ओर से आयोजित 7वां चैलेंजर्स ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 (Golmuri Football Tournament) का भव्य शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हिदायत उल्लाह खान ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया, जबकि अध्यक्षता UFC अध्यक्ष शाही आदिल ने की।

इसे भी पढ़ें – फ्रेश एलईएफसी ओडिशा ने जीता यूएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट, मुख्य अतिथि शाही आदिल ने बांटे पुरस्कार

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,25,000, उपविजेता को ₹85,000, तीसरे स्थान को ₹35,000 और चौथे स्थान को ₹30,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता में एमडी राहत, एमडी इमरान, रियाज आलम, फैज़ बेग और एमडी शमशाद का योगदान सराहनीय रहा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और मैदान में जोश का माहौल बना दिया। यह टूर्नामेंट ( Golmuri Football Tournament) अब गोलमुरी और जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के बीच खेल भावना और भाईचारे का प्रतीक बन गया है।

इसे भी पढ़ें – गोलमुरी के यूएफसी मैदान में दो दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply