Jamshedpur (Jharkhand) : शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सीपी कबीर क्लब प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के महंतों के नेतृत्व में पूजा-अर्चना, बीजक पाठ, प्रवचन, संध्या पाठ, भजन और कबीर जी की आरती की गई। कार्यक्रम में क्लब के महिला और पुरुष सदस्यों ने भाग लिया तथा भक्ति भाव से पूजा-अर्चना (Jamshedpur News) की।
इस अवसर पर महंत टीकाराम जी और महंत जीवन लाल जी ने भेंट पूजा की। कार्यक्रम के दौरान कबीर साहेब के विचारों और आध्यात्मिक संदेशों का स्मरण किया गया। भजन-कीर्तन और आरती से क्लब परिसर भक्तिमय हो उठा।
शरद पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस पावन रात्रि को चंद्रमा की शीतलता, अमृत वर्षा और भक्ति की मधुरता का प्रतीक बताया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में अमृतमयी गुण होते हैं। इस अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की गई। साथ ही नई फसल के आगमन और जीवन में खुशहाली की प्रार्थना (Jamshedpur News) की गई।
कार्यक्रम में मनमोहन लाल साहू, चंद्रिका निषाद, अनु, त्रिवेणी कुमार, सुकालु, परमानंद कौशल, बहार लाल, कामेश्वर, लक्ष्मी नारायण, देवकी साहू, सरिता साहू, हेमा, गौरी देवी, पुष्पा देवी और चंपा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें – Jharkhand Railway News : झारसुगुड़ा में NI कार्य से 60 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस




