Jamshedpur (Jharkhand) : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा के रायरंगपुर में प्रस्तावित दौरे को लेकर महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही (Jamshedpur Cyclone) है। 28 और 29 अक्टूबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस तरह बादामपहाड़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम टल गया है। अब इस ट्रेन के उद्घाटन के लिए नवंबर में नई तारीख तय की (Jamshedpur Cyclone) जाएगी।
वहीं, अब 4 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी होने का इंतजार है।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन भी तैयारियों में जुटा था। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रायरंगपुर और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है। इन स्टेशनों से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर भी रेलवे प्रशासन को आगे के आधिकारिक निर्देशों का इंतजार है।
आधिकारिक पुष्टि के बाद स्पष्ट होगी नई तारीख
बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती सिस्टम को देखते हुए राष्ट्रपति के दौरे की तारीख में बदलाव की चर्चा तेज है। हालांकि, कार्यक्रम स्थगित होने और 4 नवंबर को नई तारीख निर्धारित किए जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ऐसे में राष्ट्रपति कार्यालय के आदेश के बाद ही दौरे की अंतिम तिथि और रेलवे से जुड़े कार्यक्रमों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
चक्रवात की आशंका के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा स्थगित होने की चर्चा, 4 नवंबर की संभावित तारीख पर नजर।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO




