Home > Health > Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप

Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप

Jamshedpur (Jharkhand) :शहर में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में (Free Health Checkup Camp Jamshedpur) 75 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित इस शिविर में विभिन्न चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और जांच के बाद (Free Health Checkup Camp Jamshedpur)जरूरी चिकित्सीय सलाह दी। ढाई घंटे तक चले इस आयोजन में पत्रकारों के साथ-साथ आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।सूचना

रोटरी क्लब के अध्यक्ष और सचिव रहे उपस्थित

स्वास्थ्य शिविर में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ. वी. एस. पी. सिन्हा एवं मानद सचिव सुनीत कुमार के नेतृत्व में क्लब के सदस्य और चिकित्सक उपस्थित रहे।

इस दौरान डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आर. भरत, डॉ. एन. सी. सिंघल, डॉ. निर्मल कुमार, डॉ. सौरव बनर्जी, विनोद मेनन, नीलम जायसवाल, एम. एल. अग्रवाल, बासुदेव चौधरी और रोहन मेहता सहित कई लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।

पत्रकारों और आम लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ बिधा सागर सिंह, अमजद खान, अनिमेष सेन गुप्ता, भोला प्रसाद, मो. जावेद और मो. सदाम सहित कई पत्रकार सदस्य शिविर में शामिल हुए।

पत्रकारों और आम लोगों ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया तथा अपनी जांच कराई। शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

भविष्य में भी जारी रहेंगे स्वास्थ्य शिविर

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने कहा कि प्रेस क्लब के सहयोग से भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें:CII Jharkhand Safety Talk 2026 : जमशेदपुर में 26-27 अक्टूबर को CII झारखंड सेफ्टी टॉक 2026, 46 विशेषज्ञ करेंगे औद्योगिक सुरक्षा पर मंथन

इस पहल से सामाजिक सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास किया गया।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply