जमशेदपुर : सेंट्रल सिख नौजवान सभा की एक अहम बैठक रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी (Jamshedpur Prakash Parv) के साकची कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने की। इस दौरान आगामी 5 नवंबर को गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व (Jamshedpur Prakash Parv) पर निकाले जाने वाले नगर कीर्तन को लेकर विस्तृत चर्चा और सेवा विभाजन किया गया।
बैठक की शुरुआत में महासचिव सुखवंत सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास की। इसके बाद सरदार अमरीक सिंह ने बताया कि हाल ही में शहीदी यात्रा और पटना साहिब जागृति यात्रा में सभा के सदस्यों ने अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा निभाई।
उन्होंने कहा कि इस बार नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब सोनारी से प्रारंभ होकर साकची गुरुद्वारा साहिब में समाप्त होगा। इसके लिए विभिन्न यूनिटों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
फ्रंट ट्रैफिक की सेवा: टीनप्लेट यूनिट
रस्से की सेवा: आजाद बस्ती, जेमको
झंडे की सेवा: बारीडीह
स्कूली बच्चों से पालकी साहिब तक: सोनारी, बिरसानगर, मनीफिट, संतकुटिया, गौरीशंकर रोड
पालकी साहिब की सेवा: कीताडीह
स्त्री सत्संग सभा: टुइलाडुंगरी, गोलपहाड़ी, बर्मामाइंस, मानगो, टेल्को, सारजमदा
नगरकीर्तन के अंत में सेवा: कदमा, होमपाइप, इंद्रानगर
नगरकीर्तन कंट्रोलर: अमरीक सिंह, त्रिलोचन सिंह, मनिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, सतविंदर सिंह, सुखवंत सिंह, सिमरन भाटिया
तरकीब इंचार्ज: हरविंदर सिंह, हरमीत सिंह, रंजीत सिंह
सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने सभी राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों और सेवा शिविर संचालकों से अपील की कि गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर न लगाएं और नगरकीर्तन के दौरान आतिशबाजी से परहेज करें।
इसे भी पढ़ें – सिख सिद्धांत के खिलाफ काम कर रहे भगवान सिंह, कुलबिंदर सिंह का आरोप
महासचिव रंजीत सिंह और सुखवंत सिंह ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि नगरकीर्तन मार्ग पर बायो टॉयलेट की व्यवस्था, सड़क किनारे की लाइट्स की मरम्मत और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभा के प्रतिनिधि जल्द ही जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक के अंत में टुइलाडुंगरी यूनिट के प्रधान रंजीत सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से अमरीक सिंह, रंजीत सिंह, सुखवंत सिंह, सतविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, जुझार सिंह, सिमरन भाटिया, हरजीत सिंह, हर्ष सिंह, गुरबचन सिंह, मंजीत सिंह समेत सभी यूनिटों के प्रधान और सदस्य मौजूद रहे।




