Home > Jamshedpur > Ghatshila By-election 2025 : मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न, गठित हुए मतदान दल

Ghatshila By-election 2025 : मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न, गठित हुए मतदान दल

Ghatshila By-election 2025

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव 2025  (Ghatshila By-election 2025 )को लेकर शनिवार को मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए यह प्रक्रिया पूरी की गई। इसके तहत सभी 300 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल गठित (Ghatshila By-election 2025 ) किए गए।

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास और जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी उपस्थित थे। उनके साथ डीडीसी नागेन्द्र पासवान, निर्वाची पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीसीएलआर सच्चिदानंद महतो, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह और जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले अनोखे चुनाव चिन्ह, किसी को सेब तो किसी को फलों की टोकरी

पहले रेंडमाइजेशन में मतदान में शामिल कर्मचारियों का चयन किया गया था। अब दूसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों का गठन कर लिया गया है। वहीं, तीसरे रेंडमाइजेशन में मतदान दलों को उनके निर्धारित बूथ नंबर दिए जाएंगे, जिससे मतदान के दिन यह तय होगा कि कौन सा दल किस केंद्र पर मतदान कराएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply