Home > Jamshedpur > गोलमुरी के यूएफसी मैदान में दो दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

गोलमुरी के यूएफसी मैदान में दो दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

जमशेदपुर : गोलमुरी के यूएफसी मैदान में दो दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान रहे।‌इस मौके पर यूएफसी फैमिली के अध्यक्ष शाही आदिल ने मुख्य अतिथि हिदायतुल्ला खान को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान से गुफ्तगू करते यूएफसी फैमिली के अध्यक्ष शाही आदिल

टूर्नामेंट संपन्न होने के बाद विजेता टीम को 1 लाख 20 हजार रुपए और उपविजेता टीम को ₹80 हजार रुपए की इनामी राशि दी गई। तीसरे विजेता को 35 हजार रुपए और चौथे विजेता को 25 हजार रुपए की इनामी राशि दी गई। गौरतलब है कि टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने किया था। यह टूर्नामेंट यूएफसी फैमिली की तरफ से आयोजित किया गया।
इसे भी पढ़ें – सोनारी के मरारपाड़ा में कारोबारी के घर पर गोली चलाने वाले शातिर अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply