Home > Jamshedpur > फ्रेश एलईएफसी ओडिशा ने जीता यूएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट, मुख्य अतिथि शाही आदिल ने बांटे पुरस्कार

फ्रेश एलईएफसी ओडिशा ने जीता यूएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट, मुख्य अतिथि शाही आदिल ने बांटे पुरस्कार

जमशेदपुर : गोलमुरी के यूएफसी ग्राउंड में संपन्न हुए यूएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीमों को सोमवार को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में टूर्नामेंट के विजेताओं को यूएफसी क्लब के अध्यक्ष शाही आदिल ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार दिए। उन्होंने यूएफसी फुटबॉल कप जीतने वाली टीम फ्रेश एलईएफसी ओडिशा को प्रथम पुरस्कार के तौर पर ₹12000 की इनामी राशि और ट्रॉफी दी। दूसरे स्थान पर रही टीम एनआरके सुल्तान कदमा को ₹80000 नकद और ट्रॉफी दी गई। तीसरे स्थान पर लीड्स यूनाइटेड धतकीडीह का कब्जा रहा। इस टीम को 35000 रुपए और ट्रॉफी दी गई। चौथे स्थान पर आई सानवी स्पोर्टिंग क्लब चाकुलिया को ₹25000 और ट्रॉफी दी गई। यूएफसी क्लब के अध्यक्ष शाही आदिल ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के प्रति सभी का आभार जताया है। इस मौके पर मोहम्मद आरजू, मोहम्मद फैयाज, मीर शाहबाज, मोहम्मद राहत आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – गोलमुरी के यूएफसी मैदान में दो दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स