Home > Jamshedpur > मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को रिवाइटल की गोली देकर भाजपाइयों ने की आदिवासी जमीन पर अवैध निर्माण को रोकने की मांग

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को रिवाइटल की गोली देकर भाजपाइयों ने की आदिवासी जमीन पर अवैध निर्माण को रोकने की मांग

जमशेदपुर : मानगो के एनएच 33 पर आनंद विहार कॉलोनी के पास छह मंजिला इमारत बनाई जा रही है। भाजपा नेता विकास सिंह का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने प्रतिनिधि को आगे कर यह अवैध निर्माण कर रहे हैं। विकास सिंह का आरोप है कि जिस जमीन पर यह इमारत बन रही है वह आदिवासी जमीन है। इसके अलावा नक्शा परमीशन का भी उल्लंघन हो रहा है। भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में शनिवार को दर्जनों लोगों ने मानगो नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया और अवैध निर्माण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। विकास सिंह ने शनिवार को बताया कि मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव से उन्होंने कई बार शिकायत की कि इस इमारत का निर्माण कार्य रोका जाए। इसका निर्माण करने वालों पर कार्रवाई हो। लेकिन, कार्यपालक अधिकारी मंत्री से डरे हुए हैं। विकास सिंह ने कहा कि इसीलिए वह रिवाइटल की गोली लेकर कार्यपालका अधिकारी के पास पहुंचे कि यह गोली खाएं और ताकतवर होकर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें। भाजपा नेता विकास सिंह ने आरोप लगाया की 3 महीने पहले इस अवैध निर्माण पर ₹5 लाख रुपए का जुर्माना किया गया था। यह जुर्माना अभी तक सरकारी खजाने में नहीं जमा कराया गया है। उलटे 6 मंजिला मकान बना दिया गया है और अब सातवीं मंजिल भी बनाई जा रही है। लेकिन मानगो नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अगर मंत्री द्वारा कराया जा रहा अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो वह आत्मदाह करेंगे। इस मौके पर विकास सिंह के अलावा विजय सिंह, विजय ओझा, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, अजय लोहार, जीतू गुप्ता, सुजीत कुमार, मनोज राय, नन्हें खान, तौसीफ खान, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए जेएनएसी ने चलाया अभियान, जल जमाव करने वाले नौ लोगों से वसूला 6100 रुपए जुर्माना

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply