Home > Crime > मानगो पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को इंदिरा नगर से किया गिरफ्तार, चोरी करने वाले दो बदमाश भी गिरफ्तार

मानगो पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को इंदिरा नगर से किया गिरफ्तार, चोरी करने वाले दो बदमाश भी गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो में मोहम्मद करीम के घर पर छत पर पड़े सामान की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर मामले की तहकीकात शुरू की तो पता चला की चोरी की घटना मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर क्रॉस रोड नंबर 4 के रहने वाले समीर आलम उर्फ कल्लू ने अंजाम दी है।

इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर समीर आलम उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने एक साथी आजाद नगर रोड नंबर 7 के रहने वाले शाहरुख अंसारी का नाम बताया। पुलिस ने शाहरुख अंसारी को भी गिरफ्तार किया तो उन्होंने बताया की चोरी का माल सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह इंदिरा नगर के रहने वाले सूरज गुप्ता की दुकान पर बेचा है।

इसके बाद पुलिस ने सूरज गुप्ता को गिरफ्तार किया और वहां से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। इन सामानों में लोहे का दो पीस ग्रिल, एक एंगल, सिलाई मशीन का पैडल, लोहे का चक्का, धुरमुस, दो पीस सब्बल, लोहे की छड़ आदि शामिल है। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शनिवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें – बरसात में खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर मानगो में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कराया ठीक

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग