Home > Jamshedpur > साकची डीसी ऑफिस में पलाश मार्ट के अंतर्गत सखी दीदियों ने लगाई अपने उत्पादों की प्रदर्शनी

साकची डीसी ऑफिस में पलाश मार्ट के अंतर्गत सखी दीदियों ने लगाई अपने उत्पादों की प्रदर्शनी

जमशेदपुर : साकची स्थित डीसी ऑफिस में पलाश मार्ट के अंतर्गत सखी दीदियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी को देखने के लिए संसद विद्युत वरण महतो के अलावा अन्य कई विधायक भी पहुंचे और स्टॉल से खरीदारी भी की। इस मौके पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सखी मंडल की दीदियों को सशक्त करने और उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए पलाश मार्ट शुरू किया गया है। इस पलाश मार्ट में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के अलावा पटमदा से भी ग्रामीण महिलाएं आई थीं। प्रदर्शनी में ढेकी कुटा चावल, मुरही, रागी कुकीज, ड्राई मशरूम, रागी लड्डू, हल्दी जीरा, मिक्स मसाला, फेस वॉश, शैंपू, लेमनग्रास फेस वॉश समेत अन्य उत्पाद मौजूद थे। डीसी ऑफिस से शनिवार को जानकारी दी गई कि 63 समूह की महिलाओं ने यहां स्टाल लगाए थे।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO