Home > Health > एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण में बेड पर भिनक रही थीं मक्खियां, सफाई सुपरवाइजर पर भड़के एसडीओ

एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण में बेड पर भिनक रही थीं मक्खियां, सफाई सुपरवाइजर पर भड़के एसडीओ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एसडीओ पीयुष सिन्हा ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की स्थिति काफी दयनीय दिखी। अस्पताल के बेड पर मक्खियां भिन-भिना रही थी। हर तरफ गंदगी फैली हुई थी। गंदगी की यही स्थिति देख एसडीओ सफाई सुपरवाइजर पर भड़क गए और उसे निर्देश दिया कि साफ-सफाई की स्थिति ठीक की जाए। वरना कार्रवाई होगी। एसडीओ के निरीक्षण में उन्होंने देखा कि मुसाबनी के रंगामाटी की रहने वाली महिला बीजी कर्मकार का इलाज अस्पताल में जमीन पर ही चल रहा है। इस पर एसडीओ ने अस्पताल अधीक्षक रविंद्र कुमार से पूछा कि यह क्या है। उन्हें जमकर फटकार लगाई। महिला को इलाज के लिए केन्दाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन यहां उसे बेड नहीं दिया गया और जमीन पर लेटा कर ही इलाज किया जा रहा था। इमरजेंसी के सामने कई एंबुलेंस खड़ी थी। इस पर एसडीओ ने वहां से एंबुलेंस को हटवाया। गौरतलब है कि अस्पताल की सफाई का जिम्मा अभिनव इंटरप्राइजेज को दिया गया है। लेकिन, यह कंपनी अस्पताल में ठीक-ठाक सफाई नहीं कर रही है। इससे मरीजों को भी दिक्कत होती है। एसडीओ ने सफाई सुपरवाइजर से कहा की गंदगी रहने से मरीजों को भी परेशानी है। साफ सफाई की व्यवस्था से एसडीओ संतुष्ट नहीं दिखे और व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें- साकची में सीजीपीसी ने विभिन्न बोर्ड से अच्छे नंबरों से पास होने वाले 82 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO