Home > Jamshedpur > साकची गोल चक्कर पर कांग्रेसियों ने कान में रुई लगा काली पट्टी बांधकर किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का विरोध + वीडियो

साकची गोल चक्कर पर कांग्रेसियों ने कान में रुई लगा काली पट्टी बांधकर किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का विरोध + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को अपनी मन की बात की। इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कांग्रेसियों ने भी इस कार्यक्रम का विरोध किया। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी साकची गोल चक्कर पर बैठे। कांग्रेसियों ने अपने कान में रुई लगा ली थी और काली पट्टी बांध ली थी। आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि रुई कान में इसलिए लगाई गई कि मन की बात का विरोध किया जा सके। इसका मतलब है कि मन की बात नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन की बात नहीं करते। आज काफी महंगाई हो गई है। डीजल पेट्रोल महंगा हो गया है। रसोई गैस महंगी हो गई है। लेकिन, प्रधानमंत्री महंगाई को कम करने की बात नहीं करते। बल्कि अपने मन की बात कर रहे हैं। वह जनता की बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देश का विकास बाधित हो गया है। उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार जनता से जो वादे करके केंद्र में आई थी उन सभी वादों को पूरा करे।

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर सिविल कोर्ट और गोलमुरी में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च