Home > Jamshedpur > घाघीडीह जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने की मुलाकात, दी आंदोलन की चेतावनी

घाघीडीह जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने की मुलाकात, दी आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर : काशीडीह के रहने वाले भाजपा नेता अभय सिंह लगभग 6 महीने से जेल में बंद हैं। पुलिस ने शास्त्री नगर दंगा मामले में अभय सिंह को जेल भेजा था। इसके बाद उनके खिलाफ कई मामले खुल गए हैं। हालांकि शास्त्री नगर दंगा मामले में उनकी जमानत हो चुकी है। लेकिन, अन्य मामलों के चलते वह जेल से रिहा नहीं हो सके हैं। भारतीय जनता पार्टी अब अभय सिंह के जेल में रहने को मुद्दा बनाने के लिए तैयार है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर सोमवार को पलामू के सांसद व प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विष्णु दयाल राम घाघीडीह सेंट्रल जेल पहुंचे। उनके साथ सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने जेल में अभय सिंह से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। जेल से बाहर निकलने पर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अभय सिंह के साथ जिला प्रशासन अपराधी जैसा बर्ताव कर रहा है। एक दुर्दांत अपराधी को जेल में रखने के लिए बारी-बारी से उसके मुकदमों का रिमांड होता है। ऐसे ही अभय सिंह के केस में किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि निष्पक्ष काम करते हुए अभय सिंह को जेल से रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर अभय सिंह रिहा नहीं हुए तो उनकी पार्टी आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।
इसे भी पढ़ें – शास्त्री नगर में दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में भाजपा नेता अभय सिंह गिरफ्तार, भेजे गए जेल + वीडियो

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply