Home > Crime > Jamshedpur: कदमा में डंडे और चाकू से लैस होकर एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार पर किया हमला, दो घायल+ वीडियो

Jamshedpur: कदमा में डंडे और चाकू से लैस होकर एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार पर किया हमला, दो घायल+ वीडियो

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 में एक परिवार के लगभग 6 लोगों ने सोमवार को दूसरे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में निहाल अहमद और उनकी बेटी मुस्कान घायल हुई है। निहाल अहमद को चाकू लगा है। बताते हैं की मारपीट करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। निहाल अहमद ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई है। हमला कर उन्होंने बताया कि इम्तियाज, शबीना, शानू, नूरैशा और शाहनवाज ने हमला किया है।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply