Home > Crime > Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा के पास एनएच 33 पर कोलकाता से जमशेदपुर घूमने आ रहे लोगों की कार का टायर फटने से हादसा, दो की मौत

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा के पास एनएच 33 पर कोलकाता से जमशेदपुर घूमने आ रहे लोगों की कार का टायर फटने से हादसा, दो की मौत

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा के पास कोलकाता से जमशेदपुर घूमने आ रहे हैं। युवकों की नैनो कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में कार पर सवार दो लोगों 65 वर्षीय दिलीप राय और 42 वर्षीय उजैर की मौत हो गई है।

इसके अलावा, मुजीब उर रहमान और जहीरुल हक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुजीब को हालत गंभीर होने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया है। शफीक मुल्ला को भी हल्की चोट आई है। शफीक मुल्ला ने बताया कि वह कोलकाता के न्यू टाउन का रहने वाला है। सभी लोग जमशेदपुर घूमने आ रहे थे। तभी रास्ते में गुरमा के पास यह सड़क हादसा हुआ। घटना होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply