Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जयंती के मौके पर याद किए गए भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, गोलमुरी पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष BJP के अमर बाउरी+ वीडियो

Jamshedpur: जयंती के मौके पर याद किए गए भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, गोलमुरी पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष BJP के अमर बाउरी+ वीडियो

जमशेदपुर: लौह नगरी में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। भाजपाइयों ने इसके लिए कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए हैं। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भाजपा के अमर कुमार बाउरी भी जमशेदपुर पहुंचे हैं। गोलमुरी के केबल वेलफेयर क्लब में इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में भाजपा के अमर कुमार बाउरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है। वह देश के एक बहुत बड़े नेता थे। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को एक नई बुलंदियों तक पहुंचाया था।

Leave a Reply