Home > Jamshedpur > आनंद बिहारी बने पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, मंत्री के भाई को हाथ लगी निराशा

आनंद बिहारी बने पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, मंत्री के भाई को हाथ लगी निराशा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का ऐलान हो गया है। पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता भी जिला अध्यक्ष बनने की कतार में थे। उन्होंने बड़े जोर शोर से तिलक पुस्तकालय में मंत्री के समर्थकों के साथ जाकर आवेदन जमा किया था। तब माना जा रहा था कि गुड्डू गुप्ता जी जिलाध्यक्ष बनेंगे।

यह भी पढेंजमशेदपुर : तिलक पुस्तकालय में चली पूर्वी सिंहभूम जिले में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष चुनने की कवायद, हंगामे के बीच आए कई आवेदन+ वीडियो

गुड्डू गुप्ता के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। लेकिन, गुड्डू गुप्ता का दागदार कैरियर आड़े आ गया। मीडिया में इस संबंध में खबरें छपने के बाद कांग्रेस आलाकमान बैकफुट पर चला गया और गुड्डू गुप्ता से इतर जिला अध्यक्ष की तलाश शुरू हुई। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय खां से पूछा गया तो उन्होंने आनंद बिहारी दुबे का नाम लिया। आनंद बिहारी दुबे की साफ छवि और निर्णय लेने की स्पष्ट क्षमता की वजह से कांग्रेस के आलाकमान ने उनको जिलाध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढें – जमशेदपुर : बिष्टुपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में राजद के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के चुनाव पर हंगामा, कुर्सी खिसकती देख वर्तमान जिलाध्यक्ष ने काटा बवाल

अब देखना है कि आनंद बिहारी दुबे अपनी टीम को कितना एकजुट रख पाते हैं। क्योंकि, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय के कार्यकाल में टीम काफी बिखरी हुई है। इसमें कई खेमे बन गए हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा