Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : बिष्टुपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में राजद के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के चुनाव पर हंगामा, कुर्सी खिसकती देख वर्तमान जिलाध्यक्ष ने काटा बवाल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में राजद के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के चुनाव पर हंगामा, कुर्सी खिसकती देख वर्तमान जिलाध्यक्ष ने काटा बवाल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के पद के चुनाव में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। अपने खिलाफ माहौल बनता देख वर्तमान जिला अध्यक्ष रजीउल्लाह खान ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया और बैठक से बाहर निकल गए। रजीउल्लाह का कहना था कि प्रदेश इकाई ने आज चुनाव नहीं कराने का फैसला किया है। इसके बावजूद, जमशेदपुर में चुनाव कराया जा रहा है। उनके हंगामे से बैठक में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि बाद में वह चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए और जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन दिया। सूत्रों की मानें तो रजी उल्ला खान कद कार्यकाल में पार्टी का संगठन मजबूत नहीं हो सका। इसकी सूचना ऊपर तक गई है। रजी उल्ला खान को लग रहा है इस बार वह जिलाध्यक्ष नहीं बन पाएंगे। इसी को लेकर वह बवाल मचाए हुए थे। जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन देने वालों में कमल देव सिंह, रजी उल्ला खान, अजीत यादव और महानगर अध्यक्ष पद के लिए सुभाष प्रसाद यादव और अजीत यादव ने आवेदन दिया है। चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रदेश इकाई की तरफ से निर्वाचन अधिकारी बना कर भेजे गए राजद के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नारायण सिंह और सह प्रभारी विक्रम प्रसाद यादव की देखरेख में पूरी प्रक्रिया हुई। राजद के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मंडल की अध्यक्षता में एक सभा भी हुई। इसी सभा के बाद रायशुमारी की गई।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट