Home > Crime > बर्मामाइंस के सिद्धो कान्हो बस्ती में गाय के बच्चे के लिए जलाई आग में जल गया व्यक्ति, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

बर्मामाइंस के सिद्धो कान्हो बस्ती में गाय के बच्चे के लिए जलाई आग में जल गया व्यक्ति, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिद्धो कान्हो बस्ती के रहने वाले मुकेश यादव रविवार को आग से जल गए हैं। उन्हें परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में उनका इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। मुकेश यादव कुली का काम करते हैं। उनके यहां गाय ने बच्चा दिया था। बच्चे के लिए उन्होंने आग जलाई थी। ताकि उसे कुछ गर्मी मिल सके।

यह भी पढें – एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर सुमन होटल के सामने आधी रात को सब्जी की 3 दुकानें जलकर राख

इसी बीच मुकेश यादव के कपड़े में आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगे। शोरगुल सुनकर लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। मुकेश को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply