Home > India > गुजरात में आज 93 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए शुरू हुआ मतदान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट

गुजरात में आज 93 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए शुरू हुआ मतदान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, अहमदाबाद : गुजरात में दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए सोमवार सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। अहमदाबाद की 16 विधानसभा सीटें इसमें शामिल हैं। जहां दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला है। जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें 14 जिले शामिल हैं। इनमें अहमदाबाद, गांधीनगर आदि महत्वपूर्ण जिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोदिया, हार्दिक पटेल की वीरमगाम सीट और अखिलेश ठाकोर की गांधीनगर दक्षिण सीट पर भी मतदान हो रहा है।

इसे भी पढ़ें – नाइजीरिया की मस्जिद में आतंकी हमला, पेश इमाम समेत 12 लोगों की मौत
कांग्रेस के उम्मीदवार पर हमला
कांग्रेस की उम्मीदवार कांति खराड़ी पर रविवार की देर रात हमला हुआ है। यह जानकारी गुजरात कांग्रेस के प्रमुख जगदीश ठाकोर ने दी। उन्होंने चुनाव आयोग को फोन कर इस बात की जानकारी दी कि हमले के बाद उनकी उम्मीदवार कांति खराड़ी का कुछ अता पता नहीं चल रहा है। बाद में कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर गांधीनगर पहुंचे।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply