Jamshedpur : कदमा स्थित नवनिर्मित 50 शय्यायुक्त धनवंतरी आयुष अस्पताल (Jamshedpur Aush Hospital) को जल्द आमजनों (Jamshedpur Aush Hospital) के लिए शुरू करने की तैयारी है। बुधवार को जमशेदपुर समाहरणालय में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक हुई। इसमें अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक विद्युत कनेक्शन और अन्य आधारभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले में संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने (Jamshedpur Aush Hospital) पर जोर दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के विस्तार पर जोर
बैठक में ऑस्टियोअर्थराइटिस कैंप, वयोमित्र कैंप, आयुर्विद्या करुणा, आयुष ग्राम और आदिम जनजातीय समुदायों के बीच मासिक स्वच्छता कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने राज्य से प्राप्त राशि के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर सभी प्रखंडों और विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया।
इन शिविरों के माध्यम से बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को योग, स्वस्थ खान-पान और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और आदिम जनजातीय समुदायों के बीच विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने पर भी जोर दिया गया।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO




