Home > Ranchi > कांके के होचर में दारु पीने के विवाद में हुई थी रवि लाल की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कांके के होचर में दारु पीने के विवाद में हुई थी रवि लाल की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में 3 दिसंबर की रात हुई रवि लाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रवि की हत्या उसी के कमरे में रहने वाले होचर गांव के ही आकाश श्रीवास्तव ने की थी। आकाश श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सिल का लोढ़ा, पत्थर और चाकू बरामद किया है। पूछताछ में आकाश श्रीवास्तव ने हत्या की बात कबूल की और बताया कि वह लेबर कुली का काम करता है। मृतक रवि कुमार के ही कमरे में रहता था।

यह भी पढें – रांची में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने रातू के झकरटांड़ में गोदाम पर की छापामारी, कई बोरा अनाज मिला गायब

3 दिसंबर की रात दारु पीने के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। तभी आकाश ने सिल के लोढ़ा, पत्थर और चाकू से मारकर रवि को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में रवि लाल की बहन खुशबू कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कांके के थाना प्रभारी ब्रिज कुमार ने बताया कि आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में डीएसपी नीरज कुमार, कांके के थाना प्रभारी बृज कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक मोहित कुमार, वैभव सिंह और राजीव कुमार का योगदान रहा।

यह भी पढें – आनंद बिहारी बने पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, मंत्री के भाई को हाथ लगी निराशा



You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply