Home > Jamshedpur > कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी, झारखंड में भी होगा फेरबदल

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी, झारखंड में भी होगा फेरबदल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : कांग्रेस के नए अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने अपनी टीम में परिवर्तन शुरू कर दिया है। झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने के बाद छत्तीसगढ़ में उलटफेर हुआ है। छत्तीसगढ़ में मलिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश प्रभारी को बदल दिया है। अभी तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे पीएल पुनिया को हटा दिया गया है। उनकी जगह कभी केंद्रीय मंत्री रह चुकीं कुमारी शैलजा को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार झारखंड में भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को हटाने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढें – नाइजीरिया की मस्जिद में आतंकी हमला, पेश इमाम समेत 12 लोगों की मौत

कुमारी शैलजा को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान में भी पार्टी ने बदलाव किए हैं। शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वह दिल्ली के भी चार्ज में रहेंगे। सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। रंधावा स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी बनाए गए हैं। इसके अलावा गुरदीप सिंह सप्पल को पार्टी के एडमिनिस्ट्रेशन का इंचार्ज बनाया गया है।

यह भी पढें – आनंद बिहारी बने पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, मंत्री के भाई को हाथ लगी निराशा

उनके साथ पवन कुमार बंसल को अटैच किया गया है। केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अजय माकन, पीएल पुनिया और विवेक बंसल ने अपने कार्यकाल में अच्छा काम किया और उन्हें महासचिव व उनके प्रदेश के प्रभार से अब मुक्त किया जाता है। इसकी जगह उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील