Home > India > आरआई टी मोड़ पर एक आटो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

आरआई टी मोड़ पर एक आटो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आदित्यपुर के आराइटी मोड़ पर शुक्रवार को एक ऑटो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार धनंजय सिंह घायल हो गया। उसे एंबुलेंस के जरिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसके परिजनों को खबर दी गई। परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। धनंजय सिंह के भाई ने बताया धनंजय सिंह साइकिल से ड्यूटी करने के बाद अपनी कंपनी से लौट रहा था। तभी, हादसा हुआ। इस हादसे में ऑटो भी पलट गई। ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आटो को भी ज़ब्त कर लिया गया है। बताते हैं कि धनंजय सिंह संजय नगर के मांझी टोला का रहने वाला है। वह कृष्णापुर स्थित राधा कृष्णा कंपनी में काम करता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बिष्टुपुर में MLA सरयू राय पर साधा निशाना, बोले उनके सभी अनुष्ठान में बांए बैठने वाली महिला कौन है

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply