Home > Jamshedpur > कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बिष्टुपुर में MLA सरयू राय पर साधा निशाना, बोले उनके सभी अनुष्ठान में बांए बैठने वाली महिला कौन है

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बिष्टुपुर में MLA सरयू राय पर साधा निशाना, बोले उनके सभी अनुष्ठान में बांए बैठने वाली महिला कौन है

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील वीडियो चैट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय इसे लेकर लगातार मीडिया के जरिए स्वास्थ्य मंत्री पर हमला कर रहे हैं। अब कांग्रेस ने भी इसका जवाब देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक सरयू राय पर निशाना साधा और पूछा कि हर अनुष्ठान में उनके बांए बैठने वाली महिला कौन है। विधायक सरयू राय अपना चरित्र उजागर करें। उन्होंने अकाउंट नंबर साझा करते हुए कहा कि इस महिला के अकाउंट से सरयू राय हमेशा लाखों का लेनदेन करते रहते हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरयू राय और उस महिला के अकाउंट डोरंडा के बैंक के हैं। उन्होंने सरयू राय से कहा कि वह जनता के सामने आएं और अपने बैंक अकाउंट का डिटेल साझा करें और जनता को बताएं कि लाखों रुपए इस महिला के अकाउंट में किस उद्देश्य से ट्रांसफर किए जाते हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पहले भी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते रहते थे। जब भी स्वास्थ्य मंत्री कोई अच्छा काम करते थे तब भी यह लोग उनकी आलोचना करते थे। लेकिन वह राजनीतिक आलोचना होती थी। इसलिए कांग्रेस पार्टी बीच में नहीं पड़ती थी। लेकिन अब यह विरोधी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निजी हमले कर रहे हैं। उनका चरित्र हनन कर रहे हैं। इसलिए बोलना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय पूरे झारखंड को अपना चरित्र बताएं। कांग्रेस के जिला अध्क्षय ने कहा कि पहले इन विपक्षियों ने कांग्रेस छात्र संघ की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि वंदना पर निशाना साधा। उस महिला की तस्वीर बन्ना गुप्ता के साथ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल की।

जब उस महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह यह महिला नहीं है। वह बन्ना गुप्ता को राखी बांधती है। तब इन लोगों ने दूसरी महिला पर लांछन लगाना शुरू किया। अब उस महिला का भी बयान आ गया है कि वह अपने पति के साथ चैटिंग कर रही थी और उसका गलत इस्तेमाल किया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अश्लील वीडियो चैटिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। विधायक सरयू राय अगर कुछ सुबूत देना चाहते हैं तो वहां जाकर पुलिस को दे सकते हैं।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने विधायक सरयू राय को मीडिया वीर कहा। उन्होंने कहा कि यह कभी कुछ करते नहीं हैं। सिर्फ मीडिया में बयान देते हैं। आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि सरयू राय की भाजपा नेता अभय सिंह से टसल हुई थी। तब दोनों के बीच खूब आरोप-प्रत्यारोप के दौर चले थे। अब जब अभय सिंह शास्त्री नगर में बवाल कराने के आरोप में जेल भेजे गए हैं, तो वही सरयू राय उनसे मिलने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील चैट वीडियो मामले में भाजपा नेता विकास सिंह बोले- पैसे और पावर के दम पर मामले की लीपापोती में जुट गए हैं मंत्री + वीडियो

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित