Home > World > अमेरिकी सेना ने ईरान के होर्मोज़गान प्रांत में नियमों का उल्लंघन कर आधारभूत संरचना को बनाया निशाना, 8 नागरिकों की मौत, 6 पुल हो गए तबाह

अमेरिकी सेना ने ईरान के होर्मोज़गान प्रांत में नियमों का उल्लंघन कर आधारभूत संरचना को बनाया निशाना, 8 नागरिकों की मौत, 6 पुल हो गए तबाह

Tehran : ईरान के दक्षिणी होर्मोज़गान प्रांत में अमेरिका ने नियमों का उल्लंघन करते हुए आधारभूत संरचना पर हमला करते हुए आधारभूत संरचना को निशाना बनाया। इन हवाई हमलों में कम से कम 8 लोग शहीद हो गए, जबकि 19 अन्य घायल (Iran America War) हो गए हैं। हमलों में कई महत्वपूर्ण पुल और संचार मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे राहत और बचाव कार्य (Iran America War) प्रभावित हुआ।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार देर रात और शुक्रवार को तड़के अमेरिकी हमलों में होर्मोज़गान प्रांत के कई इलाकों को निशाना बनाया गया। सबसे अधिक नुकसान बंदर अब्बास-लार मार्ग और बंदर खमीर काउंटी के कहूरेस्तान क्षेत्र में हुआ, जहां कई पुल ध्वस्त हो गए।

बताया गया कि एक पुल के टूटने के बाद उस पर से गुजर रही एक कार नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार सात लोग शहीद हो गए और नौ अन्य घायल हो गए।

वहीं, बंदर अब्बास के तप्पे अल्लाह इलाके पर हुए एक अन्य हमले में एक नागरिक शहीद हो गया, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

हमलों में बंदर अब्बास रेलवे जंक्शन भी निशाने पर रहा, जहां दो लोग घायल हुए। इसके अलावा क़ेश्म द्वीप के मसान गांव के आसपास कई विस्फोटों की सूचना मिली। बंदर लेंगेह और सीरिक काउंटी के कुछ इलाकों में भी मिसाइलों के गिरने की खबर है।

इसे भी पढ़ें – ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन के उस अमेरिकी एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, जहां से मीनाब के स्कूल पर दागी गईं थीं मिसाइलें

होर्मोज़गान गवर्नर कार्यालय ने बताया कि बंदर खमीर काउंटी के कई प्रमुख पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें गरिवेह ब्रिज, लतीदान गांव के बाद स्थित पुल, कहूरेस्तान-लार मार्ग के दो पुल, बंदर खमीर-केशार-बंदर अब्बास मार्ग पर निर्माणाधीन पुल तथा मारू गांव का पुल शामिल हैं। सरकार की तरफ से ब्रिज को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। कई ब्रिज के पास डायवर्सन बनाया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त मार्गों का उपयोग न करें, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और राहत, पुलिस तथा अग्निशमन वाहनों के आवागमन में सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें – अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने जॉर्डन, कतर और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

उधर, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जुलाई में शुरू हुए संघर्ष के बाद से अमेरिकी हमलों में अब तक 38 लोग शहीद हो गए हैं, जबकि 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि 47 घायल अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं और उनके इलाज का सिलसिला जारी है।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply