Home > World > अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने जॉर्डन, कतर और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने जॉर्डन, कतर और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

Tehran: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका की हालिया सैन्य कार्रवाई के जवाब में जॉर्डन, कतर और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना (Iran America War) बनाया है। आईआरजीसी ने यह हमले शुक्रवार को “ऑपरेशन नसर-2” के 14वें चरण के तहत (Iran America War) की गई।

इसे भी पढ़ें – ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन के उस अमेरिकी एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, जहां से मीनाब के स्कूल पर दागी गईं थीं मिसाइलें

आईआरजीसी ने इस अभियान के दौरान कई बैलिस्टिक मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। ईरानी सेना का कहना है कि जॉर्डन में तैनात अमेरिकी लड़ाकू विमान, हवाई ईंधन भरने वाले विमान और क्षेत्र में संचालित अन्य अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया।

ईरानी सेना ने आरोप लगाया कि 16 जुलाई को अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी शहर बंदर अब्बास में कई नागरिक ठिकानों पर हमला किया था। संगठन के मुताबिक इन हमलों में पुल, रिहायशी इलाके और एक जल पंपिंग स्टेशन प्रभावित हुए, जिसके जवाब में यह सैन्य कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए जवाबी हमले, ‘ऑपरेशन नस्र-2’ के नए चरण से थर्राए दुश्मन

आईआरजीसी ने जॉर्डन की जनता और सेना को भी संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयरबेस से अपना क्षेत्रीय कमांड सेंटर जॉर्डन के अल-अजराक एयरबेस में स्थानांतरित कर दिया है। संगठन ने दावा किया कि इसी ठिकाने से अमेरिकी लड़ाकू विमान फिलिस्तीन, ईरान और लेबनान में सैन्य अभियानों को अंजाम देते हैं। आईआरजीसी ने जॉर्डन की जनता से अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का विरोध करने की अपील भी की।

You may also like
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर किए तीन बड़े हमले, मिसाइल और ड्रोन से की कार्रवाई

Leave a Reply