Home > Crime > गोलमुरी के मथुरा बागान में घर के बाथरूम में फांसी लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी

गोलमुरी के मथुरा बागान में घर के बाथरूम में फांसी लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बागान में शनिवार को अभिषेक कुमार नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। अभिषेक कुमार ने घर के बाथरूम में फांसी लगाई। अभिषेक कुमार जब बाथरूम से देर तक नहीं निकला तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाया। आवाज भी लगाई। लेकिन, अभिषेक ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही घर के लोग अवाक रह गए। बाथरूम में लगे लोहे की पाइप से गमछा के सहारे अभिषेक का शव लटक रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते हैं कि अभिषेक ट्रांसपोर्ट में काम करता था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। वह घर का इकलौता बेटा था।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply