Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में एक मुकदमे में गवाही देने आई महिला को गाली गलौज कर किया गया मारपीट का प्रयास, थाने में शिकायत

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में एक मुकदमे में गवाही देने आई महिला को गाली गलौज कर किया गया मारपीट का प्रयास, थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में मुख्य दंडाधिकारी सीजेएम की कोर्ट में गवाही देने आई एक महिला दीपा कुमारी के साथ गाली गलौज की गई। उसके साथ मारपीट का प्रयास किया गया। धक्का-मुक्की की गई। महिला दीपा कुमारी जीआर केस नंबर 255/2018 में गवाही देने आई थी। तभी सोनारी के रहने वाले रंजन जघेल वहां पहुंचे और महिला के साथ भिड़ गए और उसे गाली गलौज करने लगे। रंजन का कहना है कि महिला मुकदमा खत्म कराए। केस उठा ले। वरना उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। घटना के बाद कोर्ट में मौजूद अधिवक्ता अमित कुमार, अक्षय झा और अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर महिला की जान बचाई। घटना की जानकारी मुख्य दंडाधिकारी को भी दे दी गई है। जिला बार एसोसिएशन की तदर्थ समिति के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अंबस्ट को भी घटना की सूचना दी गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि घटना काफी निंदनीय है। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में दीपा कुमारी ने सीतारामडेरा थाने में रंजन जघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply