Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा सुकना बस्ती में छत से गिर गया अधेड़, एमजीएम अस्पताल में घोषित किया गया मृत

एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा सुकना बस्ती में छत से गिर गया अधेड़, एमजीएम अस्पताल में घोषित किया गया मृत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा सुकना बस्ती में एक अधेड़ छत से गिर गया। अधेड़ का नाम सुधीर महतो है। उसकी उम्र 45 साल है। सुधीर महतो के पड़ोसी लक्खू तंतूबाई ने बताया कि सुधीर महतो छत पर चढ़कर काम कर रहा था। वहीं, वह ईंट सजा रहा था। तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और बगल की दीवार से टकराने के बाद जमीन पर गिरा। इसकी वजह से उसके सर में काफी चोट आ गई और काफी खून बहा। घटना की जानकारी होते ही पड़ोसी और घर के लोग सुधीर महतो को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सुधीर महतो के एक बेटा और एक बेटी है। वह सिविल का काम करता था।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply