Home > Crime > सोनारी के आदर्श नगर में महिला का पर्स छीन कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचा, पर्स बरामद

सोनारी के आदर्श नगर में महिला का पर्स छीन कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचा, पर्स बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज वन की रहने वाली शोभा घोष से बाइक सवार एक बदमाश ने पर्स छीन लिया। शोभा घोष ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बदमाश को खदेड़ा। सोनारी थाना की पेट्रोलिंग पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाश के पार से पर्स बरामद हो गया है। पकड़े गए बदमाश का नाम गोलू कुमार है। वह साकची के गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने गोलू की बाइक भी जप्त कर ली है। सोनारी के थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि महिला शाम को अपने घर से खरीदारी करने के लिए निकली थी। गेट से बाहर निकलते ही अपराधी ने उनका पर्स छीन लिया। सोनारी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी गोलू कुमार को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर : बागुनहातू में बंद घर का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद+ वीडियो

Leave a Reply