Home > Crime > ‌कपाली के कमारगोड़ा की युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद शादी से किया इंकार तो युवती ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश+ वीडियो

‌कपाली के कमारगोड़ा की युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद शादी से किया इंकार तो युवती ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के कमारगोड़ा की रहने वाली युवती मुसर्रत परवीन को शादी का झांसा देकर एक युवक शादाब भगा ले गया था। युवती को साथ ले जाने के बाद शादाब ने उससे शादी करने के बजाए कई जगह रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने घर में भी ले जाकर दुष्कर्म किया और जहां काम करता है वहां दुकान में भी ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद युवती से शादी करने से इनकार कर दिया और युवती को भगा दिया। इसके बाद युवती, अपने घर पहुंची। तो घर वालों ने भी उसे यह कहकर भगा दिया कि जिसके साथ भागी थी जाकर वहीं रहो। युवती को कहीं आसरा नहीं दिखा तो उसने मंगलवार को शादाब को फोन कर बुलाया और उससे कहा कि वह जहर खा लेगी। शादाब ने कहा कि चाहे जहर खाओ चाहे जो करो वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद शादाब के सामने ही मुसर्रत परवीन ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद जब मुसर्रत परवीन की हालत बिगड़ने लगी तो शादाब वहां से फरार हो गया। मुसर्रत परवीन को लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। मुसर्रत परवीन का कहना है कि शादाब से उसका संबंध 5 साल से है। वह उससे शादी का झांसा देता रहा और फिर इंकार कर दिया। मुसर्रत का कहना है कि पुलिस वाले भी उसका साथ नहीं दे रहे हैं। 22 दिन पहले वह शादाब के साथ गई थी और जब शादाब ने उसे भगा दिया तो थाने भी गई। लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। मुसर्रत ने कहा कि शादाब कहता है कि उसका मामा का पुलिस वालों से संबंध है। मुसर्रत ने कहा कि शादाब अपने मामा से बात कर कपाली ओपी में मामले को दबा देता है। मुसर्रत का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करें और शादाब को जेल भेजे।

पीड़ित युवती

Leave a Reply