Jamshedpur : टुईलाडूंगरी स्थित सीपी कबीर क्लब महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देवकी साहू की अध्यक्षता में महिला सम्मान (Jamshedpur Women’s Day) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कबीर जी की आरती के साथ की गई। इस अवसर पर महिला समिति की सभी सक्रिय सदस्यों को सम्मानित (Jamshedpur Women’s Day) कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक औपचारिक दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता की दिशा में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, अधिकार और स्वतंत्रता प्रदान करना, ताकि वे अपने जीवन को अपनी शर्तों पर आत्मविश्वास के साथ जी सकें।
समिति की अध्यक्ष देवकी साहू ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज के बीच अपने कार्यों से पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज और अधिक सशक्त बनता है
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
बम ब्लास्ट प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – रूपा देवी
द्वितीय स्थान – ओमलता साहू
तृतीय स्थान – जमना निषाद
पासिंग बॉल प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – मैना देवी
द्वितीय स्थान – गौरी साहू
तृतीय स्थान – कमला साहू
लकी ड्रॉ में प्रीती साहू को भाग्यशाली विजेता घोषित किया गया।
इसे भी पढ़ें – सैरात बाजारों में किराया बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन+VDO
इस अवसर पर नीतू साहू, हेमा साहू, मंजू साहू, जमुना देवी, रानी बेबी, पुष्पा डी, अनीता साहू, पुष्पा के, जुगबती देवी, जुगबती और मंजु ठाकुर समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।




