Home > Jamshedpur > सैरात बाजारों में किराया बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन+VDO

सैरात बाजारों में किराया बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर के सैरात बाजारों में दुकानों का किराया (Jamshedpur Sairat Market) बढ़ाए जाने के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जमशेदपुर मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारियों ने डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री Hemant Soren के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की गई।

व्यापारियों का कहना है कि किराया बढ़ाने (Jamshedpur Sairat Market) का फैसला बिना किसी पूर्व सूचना और चर्चा के लिया गया है। जमशेदपुर मार्केट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नसीम अंसारी ने कहा कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने व्यापारियों और उनके प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना अचानक किराया बढ़ा दिया है। इसी के विरोध में सभी दुकानदार एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

10 सैरात बाजारों में बढ़ा किराया

शहर में कुल 10 सैरात बाजार हैं, जिनमें साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, बर्मामाइंस, बारीडीह, सिदगोड़ा, गोलमुरी, कालीमाटी और धतकीडीह शामिल हैं। इन बाजारों में कुल 7718 दुकानें संचालित होती हैं। जेएनएसी ने बढ़ा हुआ किराया एक फरवरी से लागू कर दिया है और इसकी वसूली भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा दैनिक शुल्क को भी ₹6 से बढ़ाकर ₹10 प्रतिदिन कर दिया गया है।

 ए, बी और सी कैटेगरी में बांटी गई दुकानें

किराया तय करने के लिए दुकानों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

* ए कैटेगरी: मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों में ₹7 प्रति स्क्वायर फीट की बढ़ोतरी।

* बी कैटेगरी: मुख्य सड़क से जुड़ी कनेक्टिंग सड़क की दुकानों में ₹6 प्रति स्क्वायर फीट बढ़ोतरी।

* सी कैटेगरी: बाजार के अंदरूनी हिस्से की दुकानों में ₹5 प्रति स्क्वायर फीट बढ़ोतरी।

52.73 एकड़ में फैला है सैरात बाजार

जमशेदपुर का सैरात बाजार करीब 52.73 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। पहले यह जमीन Tata Steel के लैंड डिपार्टमेंट के अधीन थी। वर्ष 2020-21 में इसे जेएनएसी को सौंप दिया गया। पहले दुकानदारों से ₹10 से ₹300 तक का मामूली मासिक किराया लिया जाता था, लेकिन अब क्षेत्रफल के आधार पर किराया तय किया जा रहा है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में भी किराया बढ़ाने का फैसला हुआ था। उस समय व्यापारियों के विरोध के बाद तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने हस्तक्षेप कर किराया बढ़ोतरी को वापस करवा दिया था। अब एक बार फिर किराया बढ़ने से व्यापारियों में नाराजगी है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 1525 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

 किस बाजार में कितनी दुकानें

* साकची – 3644

* बिष्टुपुर – 1640

* बारीडीह – 606

* कदमा – 567

* गोलमुरी – 347

* बर्मामाइंस – 306

* सिदगोड़ा – 280

* सोनारी – 233

* कालीमाटी – 52

* धतकीडीह – 43

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply