Home > Jamshedpur > झारखंड में अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-शांति की मांगी दुआ; चांद दिखने पर तय होगी ईद की तारीख+VDO

झारखंड में अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-शांति की मांगी दुआ; चांद दिखने पर तय होगी ईद की तारीख+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड में रमजान के पवित्र महीने के अंतिम जुमा (Jamshedpur Alveda Juma ) की नमाज शुक्रवार को अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। शहर की लगभग सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारी में जुटे रहे और दोपहर होते-होते मस्जिदें नमाजियों (Jamshedpur Alveda Juma ) से भर गईं।

नए कपड़े पहनकर पहुंचे नमाजियों ने मस्जिदों में नमाज अदा की और अल्लाह की बारगाह में सजदा कर दुनिया में अमन और शांति की दुआ मांगी। नमाज के बाद पेश इमामों ने खुतबे में लोगों को दीन और इंसानियत की बातें समझाईं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने व्यवहार में सुधार लाना चाहिए, ईमानदारी से जीवन जीना चाहिए और आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए।

शहर की साकची जामा मस्जिद, गौशाला मस्जिद, आमबगान मस्जिद, धतकीडीह की बड़ी मस्जिद, मक्का मस्जिद, मानगो की बारी मस्जिद, बारी मोहल्ला मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, इमाम हुसैनी मस्जिद समेत जुगसलाई क्षेत्र की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने जुमा की नमाज अदा की। दोपहर करीब 12 बजे से ही मस्जिदों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था।

धतकीडीह के जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने अल्लाह से दुआ की है कि दुनिया में चल रही जंग खत्म हो और हर जगह अमन कायम हो। पेश इमामों ने कहा कि रमजान का महीना बरकत और रहमत का महीना है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों के गुनाह माफ करता है।

अगले जुमा या शनिवार को हो सकती है ईद

रमजान की 29 तारीख अगले गुरुवार को होगी। इसी दिन भारत में ईद का चांद देखा जाएगा। इदार-ए-शरिया और इमार-ए-शरिया की ओर से लोगों से चांद देखने की अपील की जाएगी। यदि गुरुवार को चांद नजर आ जाता है तो शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी, लेकिन यदि चांद नहीं दिखा तो शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।

सऊदी अरब के चांद पर भी रहेगी नजर

अगले बुधवार को झारखंड में रमजान की 28 तारीख होगी, जबकि सऊदी अरब में 29 रमजान रहेगा। ऐसे में लोग वहां के चांद पर भी नजर रखेंगे। यदि उस दिन सऊदी अरब में चांद दिखाई देता है तो वहां अगले दिन गुरुवार को ईद मनाई जाएगी और झारखंड में शुक्रवार को ईद होने की संभावना रहेगी। वहीं यदि सऊदी अरब में चांद नहीं दिखा तो वहां शुक्रवार को ईद होगी और झारखंड में शनिवार को ईद मनाई जा सकती है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply