Home > Crime > ट्रैफिक चेकिंग के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत+VDO

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत+VDO

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने गोलमुरी ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को 3 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जमशेदपुर को लिखित शिकायत (Jamshedpur Traffic Police Dispute) सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि 2 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे सिदगोड़ा रोड नंबर-28 पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पीयुष शर्मा और आकाश कुमार को पुलिस अधिकारी एसएस पासवान ने धक्का देकर गिरा दिया था। इससे दोनों को पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलने पर पूर्वी विधानसभा युवा कांग्रेस महासचिव निखिल तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना (Jamshedpur Traffic Police Dispute) की आपत्ति जताई। आरोप है कि अधिकारी ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि धमकी देते हुए कहा कि दुबारा दिखे तो मारेंगे और एसटी-एससी एक्ट में केस कर देंगे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी गईं समस्याएं, DC ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

इसके बाद शिकायत दर्ज कराने जब सभी लोग गोलमुरी टीओपी पहुंचे, तो आरोप है कि मुंशी पद पर कार्यरत औरंगजेब नामक अधिकारी ने भी कांग्रेस नेताओं के साथ गाली-गलौज की और बदसलूकी की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि औरंगजेब पिछले 10 वर्षों से एक ही जिले में तैनात हैं और जनता से दुर्व्यवहार करते रहे हैं, इसलिए उनका तत्काल स्थानांतरण कराया जाए। युवा कांग्रेस ने मामले में कानूनी कार्रवाई और संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच की मांग की है।

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके

Leave a Reply