Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी गईं समस्याएं, DC ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

जमशेदपुर में जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी गईं समस्याएं, DC ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

Jamshedpur : साकची स्थित डीसी आफिस स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं व सुझाव (Jamshedpur DC News) सुने। डीसी ने 5 बजे बताया कि मौके पर दुकान आवंटन, राशन कार्ड अपडेट, सड़क अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर कब्जा, ध्वनि प्रदूषण, स्कूल फीस माफी, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, दिव्यांग सहायता, भरण-पोषण सहायता, भाईयों द्वारा जमीन हड़पने की शिकायत, कोर्ट केस, आवासीय सोसायटी विवाद, श्मशान भूमि और जाहेरस्थान अतिक्रमण, मइंयां सम्मान योजना का लाभ सहित अनेक जनहित मुद्दों से जुड़े आवेदन (Jamshedpur DC News) प्राप्त हुए।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर को नई सौगात: भुइयांडीह–भिलाईपहाड़ी फोरलेन ब्रिज निर्माण 10 दिनों में होगा शुरू, खर्च होंगे 39.92 करोड़ रुपए

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में हर मामले का निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply