Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची मंडल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था (Ranchi Diwali) बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है। कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन “संरक्षण” के तहत आरपीएफ पोस्ट मूरी की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
जांच के दौरान मूरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर खड़ी ट्रेन संख्या 18626 एक्सप्रेस से एक बड़ा सफेद बैग (Ranchi Diwali) बरामद किया गया। बैग बिना दावे के पाया गया और खोलने पर उसमें विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे मिले। टीम द्वारा गणना करने पर इन पटाखों की कुल कीमत करीब ₹23,182 आंकी गई।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में टीचर की शिकायत से आहत 7वीं की छात्रा ने दी जान, घर लौटकर खाया ज़हर
स्टेशन पर कई बार अनाउंसमेंट करने के बावजूद कोई व्यक्ति बैग का दावा करने नहीं आया। इसके बाद उड़न टीम रांची के एएसआई अनिल कुमार ने गवाहों की मौजूदगी में सभी पटाखों को जब्त कर आरपीएफ पोस्ट मूरी में सुरक्षित जमा कराया।
इस कार्रवाई में एएसआई एम.के. जायसवाल (पोस्ट मूरी), एएसआई अनिल कुमार, आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद, और हेमंत (उड़न टीम रांची) की भूमिका सराहनीय रही।




