जमशेदपुर : चार साल से फरार चल रहा टकलू लोहार हत्याकांड का मुख्य आरोपी रिंकू सेठ आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गया। पुलिस ने उसे राजस्थान के शाहपुर इलाके से गिरफ्तार (Jamshedpur Crime) किया। यह बड़ी कार्रवाई सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में की गई।
सूत्रों के अनुसार, रिंकू सेठ लंबे समय से उलीडीह क्षेत्र में रह रहा था। फरारी के दौरान उसने “खाटू वाले श्याम बाबा” नाम से एक ग्रुप बनाकर अपने साथियों से संपर्क बनाए रखा था। तकनीकी सेल की निगरानी में इस ग्रुप की गतिविधियों पर नजर रखी गई और स्थान की पुष्टि होने के बाद टीम ने राजस्थान से रिंकू को दबोच लिया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा
रिंकू सेठ, अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो मानगो क्षेत्र में गणेश सिंह गिरोह को चुनौती देते हुए कई आपराधिक घटनाओं (Jamshedpur Crime) को अंजाम दे चुका है।
गौरतलब है कि 1 फरवरी 2024 को हुए टकलू लोहार हत्या मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 13 फरवरी को सुजल बहादुर उर्फ बोटे और मुन्ना अधिकारी जबकि 12 मार्च को अभिजीत मंडल उर्फ कांडी और गौरव कुमार राम को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। फिलहाल पुलिस रिंकू सेठ को जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया में जुटी है, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।




